कोपर-दिवा के बीच 17 साल की लड़की की मौत में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद युवक गिरफ्तार

डेली डोज ! सुशील सिंह

कल्याण/डोंबिवली:

 

ADVERTISEMENT
Join Team Sushil Singh - Health Insurance Advisor

कोपर और दिवा रेलवे स्टेशन के बीच 17 साल की नाबालिग लड़की की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। घटना 2 अगस्त की है। लड़की की मौत लोकल ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी। शुरुआत में डोंबिवली जीआरपी ने इसे रेलवे दुर्घटना मानकर जांच शुरू की थी।

लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला बदल गया। रिपोर्ट में पता चला कि लड़की करीब तीन महीने की गर्भवती थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी मौत से पहले हुई घटनाओं की गहराई से जांच शुरू की।

पुलिस जांच में लड़की के मोबाइल और सोशल मीडिया से कुछ अहम जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार लड़की की पहचान राज पकड नाम के युवक से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। बाद में दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्रेम संबंध बने थे। राज एक निजी कंपनी में डिलीवरी का काम करता है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आई जानकारी के बाद पुलिस ने राज पकड को गिरफ्तार कर लिया। उसे कल्याण कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 20 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

डोंबिवली जीआरपी अब यह पता लगाने में जुटी है कि लड़की की मौत से पहले आखिर क्या हुआ था और क्या इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भी कोई भूमिका थी। फिलहाल पुलिस इसे संदिग्ध आत्महत्या के मामले के रूप में जांच रही है और आगे की जांच जारी है।

नाबालिग होने के कारण लड़की की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *