समाजसेवियों, उद्योगपतियों और विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों की रही मौजूदगी
कल्याण | Daily Dose
मुगरा बादशाहपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री अजय शंकर ‘अज्जू’ दुबे के कल्याण आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में कल्याण के उत्तर भारतीय समाज से जुड़े अनेक प्रमुख लोग, समाजसेवी, उद्योगपति और युवा साथी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समाजसेवी एवं उद्योगपति महेंद्र चौबे, शिवसेना नेता रोशन पाण्डेय, उद्योगपति मनोज पाण्डेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय उपाध्याय, उपेंद्र तिवारी, शिवम मिश्रा, मनोज तिवारी और शिवप्रसाद चौबे सहित बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग मौजूद रहे।
अजय शंकर दुबे के आगमन पर उपस्थित लोगों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया और गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक विषयों पर आपसी संवाद भी हुआ।
कल्याण में आयोजित यह कार्यक्रम केवल स्वागत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उत्तर भारतीय समाज के लोगों के बीच आपसी संपर्क, संवाद और सामाजिक एकजुटता का अवसर भी बना।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अजय शंकर ‘अज्जू’ दुबे को शुभकामनाएं दीं और उनके कल्याण आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
✍️ रिपोर्ट: सुशील सिंह | Daily Dose












Leave a Reply