कल्याण मे नाबालिक की हत्या का मामला; आरोपी की पत्नी के चौंकाने वाले खुलासे ने पुलिस को भी चौंका दिया।

कल्याण – सुशील सिंह

कल्याण में नाबालिक लड़की के साथ यौन उत्पीड़न कर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी विशाल गवळी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पत्नी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिसने पुलिस के सामने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

पुलिस की एक टीम ने शेगांव से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, विशाल गवळी अपनी पत्नी के गांव में छिपा हुआ था। पुलिस ने उसकी पत्नी के गांव से शेगांव में आरोपी को गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENT
Join Team Sushil Singh - Health Insurance Advisor

अल्पवयीन लड़की की हत्या के मामले में आरोपी विशाल गवळी की पत्नी साक्षी ने बताया कि उसने लड़की को शाम पांच बजे घर में बुलाया। उस समय विशाल गवळी ने लड़की के साथ गलत काम किया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने लड़की के शव को एक बड़े बैग में रख दिया। आरोपी की पत्नी बैंक में काम करती है, इसलिए वह शाम सात बजे घर आई।

उस समय आरोपी पति ने पत्नी को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया, जिसे सुनकर उसे बहुत धक्का लगा। हालांकि, इसके बाद शाम सात बजे दोनों पति-पत्नी ने मिलकर शव के साथ क्या करना है, इस पर योजना बनाई। उससे पहले उन्होंने घर में फैले खून को साफ कर दिया। रात आठ बजे विशाल ने अपने मित्र की ऑटो रिक्शा बुलवाई। वे रात नौ बजे बापगांव की दिशा में रवाना हुए। वहां उन्होंने शव को फेंक दिया और दोनों घर लौट आए।

घर लौटते समय विशाल ने आधारवाड़ी चौक से शराब खरीदी और फिर अपनी पत्नी के गांव बुलढाणा की ओर चला गया। पत्नी साक्षी वहीं रुक गई। लेकिन घर के पास मिले खून के कारण पुलिस को शक हुआ कि विशाल ने यह अपराध किया है। पुलिस ने साक्षी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, और उसने पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने विशाल को उसकी पत्नी के गांव से शेगांव में गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *