रवि ज्वेलर्स धोखाधड़ी मामला – पुलिस से 7 दिन में कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद भूख हड़ताल समाप्त

कल्याण (विनोद तिवारी)

कल्याण पूर्व में रवि ज्वेलर्स और दीपक आंबोरे द्वारा 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोपों के संदर्भ में, कोळसेवाड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कदम ने 7 दिन में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया। इस पर, तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे प्रदीप मिश्रा ने पुलिस पर विश्वास जताते हुए अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी।

पिछले तीन दिनों से, शिकायतकर्ता ने अपने साथ हुई ठगी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग करते हुए भूख हड़ताल शुरू की थी। उन्होंने अपनी वर्षों की मेहनत की कमाई के 15 लाख रुपये के लिए न्याय की लड़ाई शुरू की थी, जिसमें शहर के हजारों नागरिकों ने इस मुहिम का समर्थन करते हुए पुलिस विभाग से कार्रवाई की उम्मीद जताई थी।

ADVERTISEMENT
Join Team Sushil Singh - Health Insurance Advisor

कोळसेवाड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कदम ने भूख हड़ताल पर बैठे मिश्रा की पूरी बात सुनते हुए उनके गिरते स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की और उन्हें आश्वस्त किया कि आने वाले 7 दिनों में पुलिस आरोपी पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करेगी। अपनी आपबीती साझा करते हुए मिश्रा भावुक हो गए और बताया कि कैसे उनके परिचित ने षड्यंत्र करके उनकी वर्षों की कमाई को लूट लिया।

भूख हड़ताल समाप्त करते हुए प्रदीप मिश्रा ने इस मुहिम में उनके साथ खड़े सभी व्यापारियों, मित्रों और जागरूक नागरिकों का धन्यवाद किया। इस भूख हड़ताल में पीड़ित को समर्थन देने वाले अधिवक्तागणेश मिश्रा, अधिवक्ता शिवा पाण्डेय, बब्बू तिवारी , अनिल तिवारी, राहुल महाजन, सूर्या सिंह, शरद पाटिल, अधिवक्ता नीरज दुबे, संतोष (मंडा) तिवारी, शाहिल पाटनकर, अंश बरई, नितिन दुबे, शुशील दुबे, विवेक पाण्डेय, राहुल काटकर, मंगल पाण्डेय, शोहम पाण्डेय, लकी अरोरा, वरुण पाण्डेय और अन्य साथियों ने इस लड़ाई के अंतिम पड़ाव तक पीड़ित के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *