कल्याण ईस्ट में ‘हिंदू जागो रे’ प्रदर्शन: आतंकी हमले का किया गया विरोध।

सुशील सिंह (कल्याण)

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बेसरन पहाड़ियों पर पर्यटकों पर हुए भ्याड हमले के विरोध में बुधवार को कल्याण पूर्व में नागरिकों ने नाना पावशे चौक पर एक भव्य प्रदर्शन आयोजित किया। इस दौरान ‘हिंदू जागो रे’ का नारा गूंजा।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख व्यक्तियों में विजय उपाध्याय, रामचंद्र पांडे, सीपी मिश्रा,बीपी सिंह, सूर्या सिंह, विनोद तिवारी, अनिल तिवारी, अमिताभ सिंह, बंटी तिवारी, राजेंद्र सिंह, रत्नेश मिश्रा, हेमंत सिंह, अजय उपाध्याय, कल्पना गौतम, ब्रिजेश दीक्षित, हर्षल साळवी, निशा सिंह, विभा सिंह, अनिता चौधरी, दीपिका सिंह और अन्य आम नागरिक शामिल थे। इस अवसर पर शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान के शुभम गोवेकर के साथियों के साथ अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

ADVERTISEMENT
Join Team Sushil Singh - Health Insurance Advisor

 

प्रदर्शनकारियों ने आतंकवादी प्रवृत्तियों को जड़ से समाप्त करने की जोरदार मांग की। इस आतंकवादी हमले में निर्दोष पर्यटकों की जान गई, जिससे उनके परिवारों का सहारा छिन गया है। नागरिकों में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाए जाने को लेकर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया गया।

इस कार्यक्रम में नागरिकों ने उत्स्फूर्त रूप से भाग लिया। कल्याण के व्यापारी चन्दन मिश्रा, सुरेश मिश्रा और अन्य व्यापारियों  और विक्रेता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हिंदू हित के लिए हमें संगठित होना चाहिए और हिंदुओं की एकता में ही हमारा हित है। इस दौरान सामूहिक रूप से ‘हिंदू जागो रे’ के गाने गाए गए और हर नागरिक के हाथ में भ्याड हमले के विरोध के पोस्टर थे।

लोग आतंकवादी शक्तियों का उच्चाटन करने और पाकिस्तान को सबक सिखाने की आक्रामक मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान आतंकवादियों के पुतले जलाए गए और ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए गए। “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

इस दौरान, अनुचित घटनाओं को टालने के लिए पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती थी। कोळसेवाडी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणेश न्हायदे ने सुरक्षा व्यवस्था में खुद आकर खड़े रहे। साधारण वेश में खोजी दल के पुलिसकर्मी भी उपस्थित थे।

इस प्रकार, पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी की थी, जबकि नागरिकों ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *