रामनवमी पर डोंबिवली में निकली भव्य श्रीराम शोभायात्रा, महाआरती और महाप्रसाद के साथ हुआ समापन I

डेली डोज संवाददाता, मुंबई

रामनवमी के पावन अवसर पर डोंबिवली में सर्व समाज सनातनी एकता मंच के सौजन्य से एक भव्य और ऐतिहासिक श्रीराम शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक उत्साह का प्रतीक था, बल्कि समाज में एकता, श्रद्धा और संस्कृति की मजबूत झलक भी प्रस्तुत करता नजर आया।

ADVERTISEMENT
Join Team Sushil Singh - Health Insurance Advisor

शोभायात्रा की शुरुआत गोकुलधाम कॉम्प्लेक्स, लोढ़ा हेवन से हुई, जो विभिन्न प्रमुख स्थलों—भवानी चौक, आई गावदेवी चौक, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, और गणेश मंदिर कासा रियो—से होती हुई गणेश घाट तक पहुंची। इस यात्रा के अंतिम पड़ाव पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

शाम से लेकर रात 10 बजे तक चली इस यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। ‘जय श्रीराम’ के नारों से संपूर्ण वातावरण गूंज उठा। यात्रा में राम दरबार की झांकी, भजन मंडली, ढोल-ताशे और उत्साह से लबरेज राम भक्तों की टोली ने उत्सव को अत्यंत भव्य बना दिया।

इस पावन आयोजन में पूर्व नगरसेवक गजानन पाटिल, दीपा सतीश पाटिल, रोहित गुलाब भोईर, अमित कुमार सिंह, दीपक सिंह, जयप्रकाश तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, शशि सिंह सहित बजरंग दल और जय श्री राम चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारीगणों की विशेष सहभागिता रही। स्थानीय रहवासियों ने भी बड़े जोश और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा में भाग लिया और अंत में आयोजित महाप्रसाद का लाभ उठाया।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक था, बल्कि सनातन संस्कृति की गौरवपूर्ण अभिव्यक्ति भी था, जो समाज में समरसता और सद्भाव का संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *