करीब 181 पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों की मौजूदगी; महात्मा फुले चौक से लाल चौकी तक संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने दिखाई मजबूत मौजूदगी
कल्याण | Daily Dose
गणेशोत्सव के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने की तैयारियों का संदेश देने के लिए कल्याण पुलिस ने शनिवार, 12 सितंबर को व्यापक रूट मार्च निकाला।
यह रूट मार्च सहायक पुलिस आयुक्त, कल्याण विभाग अशोक होनमाने के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
शाम करीब 6 बजे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर उद्यान से रूट मार्च की शुरुआत हुई। इसके बाद पुलिस का काफिला मोहम्मद अली चौक, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से होते हुए बाजारपेठ पुलिस थाना क्षेत्र में पहुंचा।
वहां से रूट मार्च शंकरराव चौक, घेलादेवजी चौक, गांधी चौक, पुराना बाजारपेठ पुलिस स्टेशन, दूधनाका और पारनाका होते हुए लाल चौकी पहुंचा, जहां करीब 6:40 बजे रूट मार्च का समापन हुआ।1750f5da-08b7-461d-a596-1720507bd8ac
भारी पुलिस बंदोबस्त के साथ निकला मार्च
रूट मार्च में सहायक पुलिस आयुक्त अशोक होनमाने, महात्मा फुले पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सहित 13 पुलिस अधिकारी, 72 पुलिस अंमलदार और 32 नवप्रविष्ट पुलिसकर्मी शामिल हुए।इसके अलावा 42 एसआरपीएफ जवान और 20 होमगार्ड भी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा रहे।
पुलिस के साथ 2 CRM मोबाइल, 2 पीटर मोबाइल और 2 बीट मार्शल यूनिट भी पूरे रूट पर तैनात रहीं।
त्योहार उत्साह से मनाएं, कानून-व्यवस्था का रखें ध्यान
गणेशोत्सव के दौरान शहर के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में पुलिस का यह रूट मार्च केवल बंदोबस्त का प्रदर्शन नहीं, बल्कि शरारती तत्वों को स्पष्ट संदेश और आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा देने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
कल्याण पुलिस ने अपनी मौजूदगी के जरिए यह साफ कर दिया है कि उत्सव का माहौल बना रहे, लेकिन कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा।
✍️ रिपोर्ट: सुशील सिंह | Daily Dose












Leave a Reply