कुत्ता-बिल्ली के काटने की खबरें सुनी थीं… खडेगोलवली में इंसान ने काटी उंगली!

 

Redevelopment की बैठक में बवाल; सूरज पावशे की उंगली काटने और मारपीट का दीपक म्हात्रे पर आरोप, कोळसेवाडी पुलिस ने दर्ज की FIR

कल्याण पूर्व | Daily Dose

बैठक redevelopment की थी…
मुद्दा इमारत के भविष्य का था…
लोग चर्चा के लिए बैठे थे…

ADVERTISEMENT
Join Team Sushil Singh - Health Insurance Advisor

लेकिन कुछ ही देर में माहौल ऐसा बदला कि मामला बातचीत की मेज से निकलकर सीधे पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया।

खडेगोलवली इलाके की ओम महेश सोसायटी में redevelopment को लेकर आयोजित बैठक के दौरान हुए विवाद में सूरज पावशे ने दीपक म्हात्रे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, कहासुनी के बीच मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया और आरोप है कि दीपक म्हात्रे ने सूरज पावशे के हाथ की उंगली दांत से काट ली, जिससे उन्हें चोट आई। FIR में गाली-गलौज और मारपीट के भी आरोप दर्ज हैं।

आखिर बैठक में ऐसा क्या हुआ?

Redevelopment जैसे मामलों में मतभेद होना नई बात नहीं है। किसी को योजना पर सवाल हो सकता है, किसी को शर्तों पर आपत्ति हो सकती है और किसी को builder के प्रस्ताव से असहमति भी हो सकती है।

लेकिन सवाल यह है—क्या किसी विवाद का जवाब हाथापाई और दांत से हमला हो सकता है?

सूरज पावशे की शिकायत के बाद मामला कोळसेवाडी पुलिस स्टेशन पहुंचा। पुलिस ने प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 117(2) और 352 के तहत FIR दर्ज की है और मामले की जांच की जा रही है।

‘न फ्लैट, न किरायेदार… फिर दखल किस हैसियत से?’

इस पूरे विवाद में एक और सवाल चर्चा का विषय बन रहा है। सूरज पावशे पक्ष का दावा है कि दीपक म्हात्रे का संबंधित project में न स्वयं का फ्लैट है और न वे वहां tenant हैं। ऐसे में redevelopment की बैठक में उनकी भूमिका और कथित हस्तक्षेप को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।

बैठक से पुलिस स्टेशन तक…

कुछ देर पहले तक जहां redevelopment पर चर्चा चल रही थी, वहीं कथित विवाद के बाद पूरा मामला पुलिस के सामने पहुंच गया।

अब पुलिस जांच में यह साफ होगा कि बैठक में विवाद की शुरुआत कैसे हुई, परिस्थितियां क्या थीं और दोनों पक्षों की भूमिका क्या रही।

लेकिन इस घटना ने एक सवाल जरूर छोड़ दिया है—

“Redevelopment पर विरोध और सवाल अपनी जगह हैं… मगर क्या असहमति इतनी बढ़ सकती है कि इंसान इंसान को ही काटने लगे?”

फिलहाल FIR में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है। दीपक म्हात्रे का पक्ष सामने आने पर उसे भी उचित स्थान दिया जाएगा।

✍️ रिपोर्ट: सुशील सिंह | Daily Dose

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *