शिक्षा और समर्पण का जश्न — सनराइज इंग्लिश हाई स्कूल ने 20वां एनुअल डे मनाकर समाज में शिक्षा-जागरूकता का संदेश दिया

कल्याण -सुशील सिंह

जन कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित सनराइज इंग्लिश हाई स्कूल का 20वाँ वार्षिक समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम कशिश इंटरनेशनल होटल, कल्याण ईस्ट में धूमधाम से संपन्न हुआ। बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों ने उपस्थित माता-पिता व गणमान्य व्यक्तियों का मन मोह लिया और समाज में शिक्षा तथा बाल विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण:
कार्यक्रम के अवसर पर स्कूल के संस्थापक मनोज तिवारी ने कहा कि स्कूल हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास और सुरक्षा को प्राथमिकता देता है। उन्होंने छात्रों की प्रतिभा को निखारने तथा अभिभावकों और समाज की सहभागिता से बेहतर भविष्य की ओर प्रयत्न करने पर बल दिया। बच्चों ने नृत्य, संगीत व नाटक में अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन जीत लिया और पुरस्कार वितरण के माध्यम से उनके उत्साह को सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENT
Join Team Sushil Singh - Health Insurance Advisor

बीजेपी कल्याण पूर्व आमदार सुलभा ताई गायकवाड,भाजपा के माजी शहर अध्यक्ष तथा माजी परिवहन सदस्य (KDMC) संजय  मोरे,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मुंबई अध्यक्ष ओ पी सिंह,युवा उद्योजक राजन दूबे,भवन निर्माता धनंजय सिंह,भवन निर्माता नवीन  सिंह एवं भवन निर्माता अवधेश सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि तथा अभिभावक मौजूद रहे। अतिथियों ने स्कूल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को भी मजबूती देते हैं।

आयोजकों ने उम्मीद जताई कि ऐसे कार्यक्रम सिर्फ उत्सव नहीं बल्कि शिक्षा के महत्व, बच्चों की सुरक्षा और अभिभावकीय सहयोग के लिए प्रेरणा स्रोत बनें।

सनराइज इंग्लिश हाई स्कूल ने आए हुए लोगो से अपील की कि वे शिक्षा, खेल और कला के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता बनाये रखें और बच्चों को सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *