दीवा में आलमारी तोड़कर सोने-चांदी के गहने उड़ाए।

दिन दहाड़े की घटना, चोरों के हौसले बुलंद

वरिष्ठ संवाददाता, ठाणे

दीवा पूर्व स्थित मुंबा देवी कॉलोनी के रॉयल रेजिडेंसी बिल्डिंग में शुक्रवार शाम चोरों ने दिनदहाड़े चोरी कर लिया। समीर तिवारी के घर में शाम सात बजे उस समय चोरी हुई जब परिवार के सदस्य छत पर टहलने के लिए गए थे। चोरों ने घर में घुसकर अलमारी से लगभग 37 ग्राम सोने और चांदी के गहने चुरा लिए। चोरी हुए गहनों में 10 ग्राम और 9.5 ग्राम की दो चेन, 10 ग्राम का मंगलसूत्र, 4 ग्राम की अंगूठी और 3 ग्राम के कान के रिंग शामिल हैं। इन गहनों की मौजूदा बाजार कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है, हालांकि पुलिस द्वारा दर्ज मामले में कीमत पुराने मूल्य के अनुसार दर्शाई गई है। चांदी के गहनों का सटीक मूल्यांकन नहीं हो पाने के कारण उसे शामिल नहीं किया गया।

ADVERTISEMENT
Join Team Sushil Singh - Health Insurance Advisor

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने का चक्कर लगाया, लेकिन पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज नहीं की। अंततः वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दो दिन बाद केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

इलाका निवासियों का कहना है कि छुट्टियों के दौरान जब कई लोग गांव चले जाते हैं, तब ऐसे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। पुलिस की ढिलाई और लगातार हो रही चोरियों से लोगों में भय और आक्रोश दोनों गहराते जा रहे हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *