विशाल गवली और पत्नी साक्षी को दो दिन की पुलिस हिरासत, फांसी की मांग को लेकर कल्याण न्यायालय के बाहर मानव श्रृंखला

कल्याण (सुशील सिंह)

कल्याण के विशाल गवली को दो दिन की पुलिस हिरासत

न्यायालय ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद विशाल और साक्षी गवली को दो दिन की पुलिस हिरासत सुनाई।

ADVERTISEMENT
Join Team Sushil Singh - Health Insurance Advisor

कल्याण: कल्याण पूर्व के चक्की नाका क्षेत्र में एक बालिका के साथ अत्याचार कर उसकी निर्मम हत्या करने वाले आरोपी विशाल गवली और उसकी पत्नी साक्षी को गुरुवार को पुलिस ने उनकी पुलिस हिरासत की आठ दिन की अवधि समाप्त होने पर कल्याण जिला और सत्र न्यायालय में पेश किया। इस अवसर पर न्यायालय ने उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत सुनाई।

पीड़ित परिवार के वकील एडवोकेट नीरज कुमार ने मीडिया को बताया कि विशाल और उसकी पत्नी को दो दिन की पुलिस हिरासत सुनाई गई है। विशाल गवली के वकीलों ने न्यायालय के समक्ष कहा कि विशाल और उसकी पत्नी के खिलाफ कोई भी पूछताछ शेष नहीं है। उन्हें न्यायालयीन हिरासत में रखा जाना चाहिए। साथ ही, बदलापुर अत्याचार प्रकरण की तरह इस मामले में भी विशाल और उसकी पत्नी के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने का भय व्यक्त किया गया। इस पूरे घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए विशाल के वकीलों ने न्यायालय में यह मांग की कि उसे अपने रिश्तेदारों के संपर्क में रहने की अनुमति दी जाए। लेकिन वकील एडवोकेट नीरज कुमार ने आपत्ति जताते हुए न्यायालय को बताया कि कानून में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। पीड़ित परिवार के वकीलों ने विशाल को न्यायालयीन हिरासत में देने का विरोध किया। न्यायालय ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद विशाल और साक्षी गवली को दो दिन की पुलिस हिरासत सुनाई।

विशाल गवली के वकील एडवोकेट संजय धनके ने मीडिया को बताया कि न्यायालय ने विशाल और उसकी पत्नी को दो दिन की पुलिस हिरासत सुनाई है। हमने न्यायालयीन हिरासत की मांग की थी। इस मामले की अधिकांश जांच पूरी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि उन्हें विशाल का सिम कार्ड, उसके द्वारा नाले में फेंका गया मोबाइल, और खाड़ी में फेंकी गई थैली का पता लगाना है। मृत बालिका की विजार और बालिका के शव को फेंके जाने वाले कल्याण पूर्व से बापगांव सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में बदलापुर प्रकरण की तरह कोई मुठभेड़ न हो, इसलिए विशाल को पुलिस हिरासत में रखा गया है, तब तक उनके साथ उनके रिश्तेदारों को रहने दिया जाए, ऐसी मांग की गई थी। लेकिन न्यायालय ने इसे स्वीकार नहीं किया।

फांसी की मांग

विशाल गवळी को कल्याण जिला और सत्र न्यायालय में गुरुवार को पेश किए जाने की जानकारी विभिन्न स्तर के सामाजिक कार्यकर्ताओं और सामाजिक संस्थाओं को मिली थी। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद तिवारी के साथ लोगो ने गुरुवार सुबह से कल्याण न्यायालय के सामने शांतिपूर्ण मानव श्रृंखला बनाई थी। इस मानव श्रृंखला में कार्यकर्ताओं ने विशाल गवली को फांसी देने की मांग की। इस मानव श्रृंखला में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और युवतियों की उत्स्फूर्त भागीदारी थी।

सामाजिक कार्यकर्ता शैलेश तिवारी ,पूर्व नगरसेवक नवीन सिंह,वंदना सोनवणे ,कल्पना गौतम,संदीप सिंह ,बिजयेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह (पप्पू),विनीत पांडे ,बंटी तिवारी ,आशिष सिंह ,राकेश मिश्रा,प्रमोद सिंह,विनोद मिश्रा , सुभाष सिंह , मुकेश झा और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी इस मानव श्रृंखला में शामिल हुए थे। कानून और व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए न्यायालय के बाहर और न्यायालय परिसर में कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।खुद एसीपी कल्याणजी घेटे मानव शृंखला के पास खडे होकर किसी प्रकार की अनहोनी न हो इसका ध्यान दिया !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *