ठाणे में सायबर पुलिस थाना की शुरुआत, सायबर अपराधों पर अंकुश लगाने की उम्मीद

कल्याण (विनोद तिवारी)

ठाणे पुलिस आयुक्तालय में सायबर क्राइम इन्वेस्टीगेशन सेल को अब राज्य के गृह मंत्रालय से सायबर पुलिस ठाणे का दर्जा प्राप्त हो गया है। सायबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए, गृह मंत्रालय ने 15 नवंबर 2016 को स्वतंत्र सायबर पुलिस थाना की शुरुआत करने की अधिसूचना जारी की थी।

अब, ठाणे जिले में सायबर पुलिस थाना के लिए ठाणे पुलिस मुख्यालय कैंप, कोर्ट नाका, ठाणे पश्चिम में एक स्वतंत्र इमारत का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जिले के पहले सायबर पुलिस थाना का उद्घाटन ठाणे पुलिस आयुक्तालय के पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे द्वारा 29 अक्टूबर 2024 को ठाणे पुलिस के सभी यूनिट और सेल के अधिकारियों के साथ मिलकर किया गया।

ADVERTISEMENT
Join Team Sushil Singh - Health Insurance Advisor

इस नए सायबर पुलिस थाना के गठन से जिले में सायबर अपराधों पर अंकुश लगाने की संभावना बढ़ गई है। यह कदम न केवल सायबर सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि नागरिकों को भी सुरक्षित अनुभव प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *