डेली डोज़ संवाददाता , विनोद तिवारी!
राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर को सस्ता और सुगम बनाने के लिए शुरू किए गए ‘फास्टैग एनुअल पास’ (FASTag Annual Pass) ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। लॉन्चिंग के महज छह महीने के भीतर ही इस योजना से 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ता जुड़ चुके हैं, जिससे यह साफ है कि आम वाहन मालिकों के बीच यह पास बेहद लोकप्रिय हो रहा है।
26 करोड़ से ज्यादा बार हुआ उपयोग 15 अगस्त 2025 को शुरू हुई इस योजना के आंकड़े बताते हैं कि पिछले छह महीनों में इन उपयोगकर्ताओं ने कुल 26.55 करोड़ से अधिक लेनदेन (टोल क्रॉसिंग) किए हैं। इस पास की वजह से न केवल टोल प्लाजा पर लगने वाला समय बचा है, बल्कि नियमित यात्रा करने वालों की जेब पर बोझ भी कम हुआ है।

क्या है पास की खासियत? यह पास विशेष रूप से सभी गैर-व्यावसायिक (Private) वाहनों के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:
कीमत: ₹3,000 का एकमुश्त भुगतान।
वैधता: यह पास एक वर्ष के लिए या 200 टोल प्लाजा क्रॉसिंग तक वैध रहता है।
फायदा: बार-बार टोल रिचार्ज कराने की झंझट से मुक्ति और लंबी अवधि में पैसों की बचत।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का मानना है कि इस तरह की पहल से डिजिटल इंडिया को मजबूती मिल रही है और राजमार्गों पर यातायात का दबाव कम करने में मदद मिल रही है।










Leave a Reply