KDMC क्रीड़ा महोत्सव: तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, खेल सामग्री और सुविधाओं के लिए ₹36.63 लाख के टेंडर जारी।

KDMC Khel mohotsav 2026

कल्याण: विनोद तिवारी!

कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) के शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित होने वाले आगामी चार दिवसीय ‘मनपा स्तरीय क्रीड़ा महोत्सव 2025-26’ की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस खेल महाकुंभ को भव्य स्वरूप देने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। महोत्सव के सफल आयोजन, खिलाड़ियों की पोशाक और आवश्यक सुविधाओं के लिए कुल 36.63 लाख रुपये की ई-निविदाएं (E-Tenders) आमंत्रित की गई हैं।

​हजारों विद्यार्थियों की होगी भागीदारी:

ADVERTISEMENT
Join Team Sushil Singh - Health Insurance Advisor

​इस चार दिवसीय महोत्सव में नगर पालिका के विभिन्न स्कूलों के कक्षा 3 री से 10 वीं तक के छात्र-छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का दमखम दिखाएंगे। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करना है।

​खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स किट: ₹21.50 लाख का प्रावधान:

​मैदान पर उतरने वाले खिलाड़ियों के लिए विशेष स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए 21 लाख 50 हजार रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसके तहत: छात्र: टी-शर्ट और शॉर्ट स्पोर्ट्स पैंट। छात्राएं: साइज के अनुसार टी-शर्ट और स्ट्रेचेबल वन-वे स्लैक। जूते: सभी खिलाड़ियों के लिए सफेद रंग के कैनवस जूते अनिवार्य किए गए हैं।

​सुविधा और खानपान पर ₹15.13 लाख का खर्च:

​खेलों के दौरान मैदान पर तकनीकी व्यवस्थाओं, बुनियादी सुविधाओं और खिलाड़ियों व स्टाफ के लिए पौष्टिक खानपान (Catering) सुनिश्चित करने हेतु 15 लाख 13 हजार रुपये की अलग से निविदा निकाली गई है। प्रशासन सुनिश्चित करना चाहता है कि प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *