कोलसेवाड़ी में पुलिस ने बनाया बहुउद्देशीय खेल मैदान, कल्याण विभाग के अधिकारी ने किया उद्घाटन

कल्याण! सुशील सिंह

कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन के पीछे
क्रिकेट, वॉलीबॉल और बैडमिंटन खेलने के लिए एक नया बहुउद्देशीय खेल मैदान हाल ही में तैयार किया गया है। उक्त मैदान का उद्घाटन श्री कल्याणजी घेटे, सहायक पुलिस आयुक्त, कल्याण विभाग तथा श्री हेमंत गुरव, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन की उपस्थिति में 26 जनवरी सुबह 10 बजे किया गया।

उद्घाटन समारोह में कोलसेवाड़ी पुलिस विभाग के सभी अधिकारी और पुलिस जवान भी मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान पुलिसकर्मियों ने न केवल कार्यक्रम में भाग लिया बल्कि मैदान पर क्रिकेट में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया, जिससे समारोह में एक उत्साहपूर्ण और सकारात्मक माहौल बन गया।

ADVERTISEMENT
Join Team Sushil Singh - Health Insurance Advisor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *