कल्याण में नाबालिग लड़की के हत्यारे विशाल गवळी को 2 जनवरी तक पुलिस हिरासत !

कल्याण (सुशील सिंह)

कल्याण में नाबालिग लड़की के अपहरण और हत्या के आरोपी विशाल गवळी को, जो आपराधिक पृष्ठभूमि से है, 2 जनवरी तक पुलिस हिरासत में रखंने का आदेश दिया गया है। गुरुवार सुबह, ठाणे अपराध शाखा की टीम ने उसे कल्याण जिला और सत्र न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने विशाल और उसकी पत्नी साक्षी को हिरासत में रखने का आदेश दिया।

विशाल ने चक्कीनाका क्षेत्र में नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसकी हत्या की, जिसके बाद शव को कल्याण-पडघा रोड पर फेंक दिया गया। इस जघन्य अपराध के बाद, विशाल ने अपनी पत्नी की मदद से पुलिस से बचने के लिए शेगांव में भागने की कोशिश की।

ADVERTISEMENT
Join Team Sushil Singh - Health Insurance Advisor

ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे और उनकी टीम ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई की और विशाल को शेगांव से गिरफ्तार किया। इस घटना ने कल्याण और डोंबिवली के नागरिकों में गहरा आक्रोश पैदा किया है।

विशाल के मानसिक रोगी का सर्टिफिकेट होना भी जांच का विषय है, क्योंकि ऐसे कई आपराधिक तत्व मानसिक रोग का बहाना बनाकर गंभीर अपराध करते हैं और जमानत पर बाहर आ जाते हैं।

इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और उम्मीद है कि सभी संबंधित पहलुओं की गहनता से जांच की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *