पूर्वांचल महासंघ का महायुति को समर्थन: अध्यक्ष अशोक दुबे ने सभी से चुनाव मे भाग लेने का किया आव्हान!

सुशील सिंह 

 

अपना पूर्वांचल महासंघ ने महाराष्ट्र चुनाव में महायुति को दिया समर्थन

ADVERTISEMENT
Join Team Sushil Singh - Health Insurance Advisor

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बीच राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। मुंबई में पूर्वांचल के लोगों की प्रमुख संस्था अपना पूर्वांचल महासंघ ने भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार गुट) की महायुति को समर्थन देने की महत्वपूर्ण घोषणा की है।

महासंघ के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक दुबे और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने महायुति के प्रमुख उम्मीदवारों को समर्थन पत्र सौंपते हुए कहा कि यह निर्णय संस्था से जुड़े लोगों की राय लेने के बाद लिया गया है। महासंघ ने दिंडोशी से संजय निरुपम, बांद्रा पश्चिम से आशीष शेलार, बोरीवली से संजय उपाध्याय, गोरेगांव से विद्या ठाकुर, कालीना से अमरजीत सिंह, मुम्बादेवी से शायना एनसी, मालाड पश्चिम से विनोद शेलार, अंधेरी पूर्व से मुरजी पटेल, चारकोप से योगेश सागर, वर्सोवा से भारती लवेकर, कांदिवली पूर्व से अतुल भातखलकर, मीरा भाईंदर से नरेंद्र मेहता और नालासोपारा से एडवोकेट स्नेहा दुबे को अपना समर्थन दिया है।

अध्यक्ष अशोक दुबे ने विश्वास जताया कि महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति की सरकार बनेगी और इस जीत में अपना पूर्वांचल महासंघ का योगदान अहम होगा। यह समर्थन महायुति को पूर्वांचल समुदाय के बड़े वर्ग का समर्थन दिलाने की संभावना को बढ़ाता है, जो मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में एक महत्वपूर्ण वोट बैंक है।

इस महत्वपूर्ण समर्थन के साथ, महासंघ ने यह स्पष्ट किया है कि वह अपने समुदाय की आवाज को बुलंद करने और राजनीतिक परिवर्तन के लिए तत्पर है। अशोक दुबे ने सभी से अपील करते हुए आव्हान किया की इस चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *