आप सभी को शिंदे सरकार द्वारा महाराष्ट्र में चलाई गई मुख्यमंत्री लाडकी बहिण योजना के बारे में पता होगा। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री शिंदे ने घोषणा की है कि चुनाव के बाद इस राशि को बढ़ाकर ₹2,100 कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री लाडकी बहिण योजना को महाराष्ट्र राज्य में जबरदस्त सफलता मिली है। राज्य की करोड़ों महिलाओं को पिछले तीन महीनों से ₹1,500 मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री शिंदे के इस मास्टरस्ट्रोक से राज्य भर में उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। राज्य के हर सर्वे में वे मुख्यमंत्री पद के सबसे लोकप्रिय उम्मीदवार हैं।
मुख्यमंत्री शिंदे की इस योजना का बड़ा साइड इफेक्ट विक्रोली में उभाठा के उम्मीदवार सुनील राउत पर पड़ा है। कुछ महीनों पहले तक उन्हें अपनी जीत का बहुत भरोसा था। सज्जू मलिक और मयूर शिंदे जैसे गुंडों को साथ लेकर वे घमंड के साथ सबको गाली-गलौज और धमकी देने में लगे थे। सज्जू मलिक ने तो गैरकानूनी झोपड़े बनाकर उनके लिए लगभग 5000 वोटों का इंतजाम भी किया था। (इस मामले के बारे में ज्यादा जानने के लिए यह लेख पढ़ें : भूमाफिया सज्जू मलिक के समर्थन से विक्रोली के चुनावी मैदान में उतरे सुनील राउत ) लेकिन जैसे-जैसे समय बीत रहा है, सुनील राउत को अंदाजा हो रहा है कि मुख्यमंत्री लाडकी बहिण योजना की लोकप्रियता बहुत ज्यादा है, और इस योजना की वजह से जनता बड़ी संख्या में शिवसेना शिंदे गुट की उम्मीदवार सुवर्णा करंजे को वोट देने का मन बना चुकी है।
सुनील राउत की पिछले कुछ दिनों से इस बात को लेकर नींद उड़ी हुई है कि कैसे मुख्यमंत्री लाडकी बहिण योजना का मुकाबला किया जाए। उनके पास कोई और तरीका नहीं था, तो उन्होंने जनता से झूठ बोलने और गुमराह करने का रास्ता चुना। पहले तो उनके कार्यकर्ताओं ने यह अफवाह उड़ाई कि लाडकी बहिण योजना का पैसा सिर्फ तीन महीने मिलेगा और आगे कभी नहीं मिलेगा। जब वह झूठ नहीं चला, तो अब सुनील राउत के कार्यकर्ता नया झूठ फैला रहे हैं कि उनकी सरकार आई तो लाडकी बहिण योजना में महिलाओं को ₹3,000 दिए जाएंगे।
विक्रोली में सबको पता है कि इस बार उभाठा का मुख्यमंत्री तो बनने वाला नहीं है। जीत तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ही होनी है। गलती से महाविकास आघाड़ी जीत भी गई तो कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनेगा, और जिस कांग्रेस ने वादा करने के बावजूद कर्नाटक और तेलंगाना में महिलाओं को एक रुपया नहीं दिया, वह महाराष्ट्र में कहाँ से पैसा देगी? कांग्रेस राज्य का पैसा अल्पसंख्यकों को खुश करने में लगाएगी; राज्य की आम महिलाओं को वह एक रुपया नहीं देगी।
यह बात सुनील राउत और उनके कार्यकर्ताओं को भी मालूम है। पर चुनाव जीतने के लिए जानबूझ कर ₹3,000 का झूठा प्रचार कर रहे हैं। विक्रोली की जनता अब इस झूठ के जाल में नहीं फँसेगी। सुनील राउत ने विक्रोली और कांजुर मार्ग के गुंडों को पालकर चुनाव जीतने का सपना देखा था। वह सपना इस बार सपना ही रहेगा।















Leave a Reply